CurrentGK -> General Knowledge -> Current Affairs -> Current Affairs Oct 2018
If you find this context important and usefull. We request to all visitors to sheare this with your friends on social networking channels.Current Affairs Oct 2018
Current Affairs Oct 2018 1. हाल ही किस स्थान पर दशहरा देख रहे लोगों पर ट्रेन चढ़ने के कारण 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई? a. किशनगंज b. सीतापुरी c. वेल्लूर d. अमृतसर
2. गोवा से मुंबई के बीच आरंभ किये गये देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज़ का क्या नाम है? a. मराठा b. द्रोण c. आंग्रिया d. ग्रासिया
3. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने किस देश के साथ दशकों पुरानी इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि समाप्त करने की घोषणा की है? a. ईरान b. रूस c. पाकिस्तान d. जापान
4. निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा हाल ही में जल शोधन प्रणाली ‘ओनीर’ का विकास किया गया है? a. डब्ल्यूएचओ b. सीआईआई c. सीएसआईआर d. जेसीबी
5. हाल ही में किस देश द्वारा बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च किये जाने की घोषणा की गई? a. अमेरिका b. इज़राइल c. चीन d. भारत
6. दीपावाली के अवसर पर वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिये पर्यावरण मंत्रालय ने किस अभियान की शुरुआत की? a. सुरक्षित दिवाली अभियान b. हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली अभियान c. बिना पटाखे दिवाली, हर ओर उजियारा अभियान d. पर्यावरण हितैषी दिवाली अभियान
7. किस राज्य सरकार ने सर्वानंद प्रेमी द्वारा लिखित 'श्रीमद्भागवद गीता' और 'कौशुर रामायण' का उर्दू संस्करण स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक पुस्तकालयों में रखने का आदेश दिया है? a. बिहार सरकार b. पंजाब सरकार c. कर्नाटक सरकार d. जम्मू-कश्मीर सरकार
8. कैमरून के पॉल बिया ने 71.3 प्रतिशत मतदान के साथ कितनी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है? a. 7वीं b. 8वीं c. 9वीं d. 10वीं
9. किस देश के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर 2018 को चीन और मकाओ को हॉन्ग-कॉन्ग से जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया? a. नेपाल b. चीन c. जापान d. रूस
10. सुप्रीम कोर्ट ने किस मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के अपने फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर 13 नवंबर को सुनवाई करेगा? a. सबरीमाला मंदिर b. अयोध्या मंदिर c. वैष्णो देवी मंदिर d. राजारानी मंदिर
11. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि निजीकरण मानवाधिकारों के लिए हितकर नहीं है? a. विश्व बैंक b. संयुक्त राष्ट्र c. एशियन विकास बैंक d. यूनेस्को
12. निम्नलिखित में से किस नेता को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है? a. डोनाल्ड ट्रम्प b. व्लादिमीर पुतिन c. नरेंद्र मोदी d. शी जिनपिंग
13. हाल ही में किस अवसर पर नारी गरिमा का संदेश देने के लिए भारत में 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया? a. कुल्लू दशहरा b. उज्जैन पर्व c. गुजरात पर्व d. जयपुर फेस्टिवल
14. केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया है? a. 10,000 b. 8,000 c. 7,000 d. 6,000
15. सरकार ने भारत और किस देश के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है? a. सिंगापुर b. मलेशिया c. दक्षिण कोरिया d. चीन
उत्तर:
1. d. अमृतसर विवरण: दशहरा वाले दिन रावण दहन देख रहे लोगों को पटरी पर रौंदते हुए ट्रेन निकल गई. इस हादसे में 61 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हुए.
2. c. आंग्रिया विवरण: देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज आंग्रिया का मुंबई से गोवा रूट पर चलाया जाना निर्धारित किया गया है.
3. b. रूस विवरण: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के साथ दशकों पुरानी इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि समाप्त करने की घोषणा की है.
4. c. सीएसआईआर विवरण: वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थाएन (सीएसआईआर-आईआईटीआर), लखनऊ ने ट्रेडमार्क ‘ओनीर’ के तहत एक अभिनव प्रौद्योगिकी ‘पेयजल कीटाणुशोधन प्रणाली’ विकसित की है.
5. c. चीन विवरण: चीन द्वारा हाल ही में वर्ष 2020 तक अपना 'कृत्रिम चंद्रमा' लॉन्च करने की घोषणा की गई. चीन का उद्देश्य बिजली की खपत तथा लागत कम करने के लिए यह कदम उठाया जायेगा.
6.b. हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली विवरण: पर्यावरण मंत्रालय ने हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली’ अभियान का शुभारंभ किया है ताकि इस दौरान होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके.
7.d. जम्मू-कश्मीर सरकार विवरण: जम्मू-कश्मीर सरकार ने सर्वानंद प्रेमी द्वारा लिखित 'श्रीमद्भागवद गीता' और 'कौशुर रामायण' का उर्दू संस्करण स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक पुस्तकालयों में रखने का आदेश दिया है.
8.a. 7वीं विवरण: कैमरून के पॉल बिया ने 71.3 प्रतिशत मतदान के साथ 7वीं बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. वर्ष 1982 में पहली बार राष्ट्रपति बने पॉल बिया दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में से हैं.
9.b. चीन विवरण: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर 2018 को चीन और मकाओ को हॉन्ग-कॉन्ग से जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया. ये पुल 55 किलोमीटर लंबा है.
10.a. सबरीमाला मंदिर विवरण: सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के अपने फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर 13 नवंबर को सुनवाई करेगा. गौरतलब है कि आदेश के खिलाफ कोर्ट में 19 पुनर्विचार याचिका दायर की गई हैं.
11. b. संयुक्त राष्ट्र विवरण: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में निजीकरण के मानवाधिकारों पर प्रभाव पर एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक वस्तुओं का व्यापक रूप से निजीकरण मानवाधिकारों को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रहा है.
12. c. नरेंद्र मोदी विवरण: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के 'सियोल शांति पुरस्कार' के लिए चयनित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिया जायेगा.
13. a. कुल्लू दशहरा विवरण: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में नारी गरिमा का संदेश देने के लिए घाटी की 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया.
14. d. 6,000 विवरण: केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए तक प्रति माह कर दिया है.
15. a. सिंगापुर विवरण: सरकार ने भारत और सिंगापुर के बीच फिनटेक पर संयु क्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है. |
Related Posts
- Popular Person In July 2016
- Current General Knowledge 2010 : Objective Questions
- Rajasthan Hotspots
- राजस्थान चर्चित स्थान Populer Place Rajathan March 2013
- Update: Bhopal Gas Tragedy Verdict
- Current Affairs Questions And Answers 2009 | General Knowledge Questions
- National Newsmaker December 2011
- 0diggsdigg General Knowledge/ Current Affairs August 2010 Questions With Answers - GK Questions Latest Updates
- Indian Current Affairs 22.09.2010
- Ayodhya Judgement Deferred Till Sept 28